Advertisement

85 से अधिक आयु के वृद्ध एवं दिव्यांगजन को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी सभी सुविधाएं

चंपारण की खबर::
-85 से अधिक आयु के वृद्ध एवं दिव्यांगजन को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी सभी सुविधाएं

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले के बुनियाद केंद्र पर स्काउट एंड गाइड तथा एनसीसी के 132 बच्चों को वृद्ध एवं दिव्यांगजन मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर क्या किया जाना है एवं क्या नहीं करना है के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में मतदान केंद्रों पर आने वाले दिव्यांगजन एवं वृद्ध मतदाताओं को व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मतदान केंद्र पर रैंप बनाए गए हैं। ताकि किसी भी वृद्ध अथवा दिव्यांगजन मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में कोई परेशानी नहीं हो। स्काउट एंड गाइड एवं एनसीसी के जिन 132 बच्चों को आज ट्रेनिंग दी गई है उन्हें चिन्हित किए गए मतदान केंद्रों से टैग कर दिया गया है। ज्ञातव्य की जिला के सभी मतदान केंद्रों पर रैंप बनाए गए हैं और व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई गई है। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगजन प्रशाखा के सहायक निदेशक शिवेंद्र कुमार उपस्थित थे।