Advertisement

36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वराज शूटिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन

-36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वराज शूटिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन

-17 निशानेबाजों ने किया ईस्टर्न ज़ोन के लिए क्वालीफाई

मुजफ्फरपुर। 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वराज शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए हैं। 23 से 25 जून तक कल्याण बिघा इंडोर शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ईस्टर्न ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। 25 जून को विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में स्वराज भारद्वाज ने 10 मीटर एयर राइफल ISSF जूनियर पुरुष वर्ग में रजत पदक तथा 10 मीटर एयर राइफल ISSF सब यूथ पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया। वहीं समर कुमार सिंह, ध्रुवेश कुमार सिंह और प्रतीक मिश्रा ने 10 मीटर एयर राइफल टीम सब यूथ पुरुष वर्ग (NR) में स्वर्ण पदक हासिल किया। डॉ. अमित कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर्स पुरुष वर्ग (NR) में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


इसके अलावा श्रेया भारद्वाज, सुमेधा सिंह, उज्ज्वल कुमार, अरिंजय राज, सूरज कुमार, दिव्यांशु कुमार, नवीन कुमार, आदित्य वर्मा, निशांत राज, नीतू राज, मोहित जाम्बुलकर और शांतनु अमन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्टर्न ज़ोन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।
अकादमी ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच एवं प्रशिक्षक अमित घंसेला को दिया। उनके मार्गदर्शन, समर्पण और निरंतर प्रशिक्षण की बदौलत खिलाड़ियों ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। अकादमी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।
स्वराज शूटिंग अकादमी एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्य उज्ज्वल कुमार, चंदा कुमारी, ऋषु आर्या, अमर सिंह, रंजन कुमार, धीरेंद्र भारद्वाज, अरिंजय राज सिंह, सूरज कुमार और अनिरुद्ध सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और बिहार का नाम रोशन करेंगे।