Advertisement

बीएचयू शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक परिभ्रमण पर फाउंडेशन के कार्यों को जाना

-बीएचयू शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक परिभ्रमण पर फाउंडेशन के कार्यों को जाना

वाराणसी। बीएचयू के शिक्षा संकाय से बीएड के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने वसंता कॉलेज, राजघाट, कृष्ण मूर्ति फाउंडेशन पर भ्रमण करके उनकी शिक्षाओं एवं सेवाओं को समझा।
विद्यार्थियों के दल का नेतृत्व डॉ मुदित पांडेय, डॉ प्रतीक चौरसिया, डॉ आकाश रंजन व डॉ आरती मिश्रा ने किया।


इस अवसर पर दिनेश मिश्रा, प्रशांत राज, सौरभ, संजीत, अनुभा, अंजलि, प्रज्ञा सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे। संकाय प्रमुख डॉ अंजलि वाजपेयी ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को शुभकामना दी।