Advertisement

बन्दरा : रंगोली प्रतियोगिता एवं प्राकृतिक लिबास में पोषक झांकी का संयुक्त आयोजन

-रंगोली प्रतियोगिता एवं प्राकृतिक लिबास में पोषक झांकी का संयुक्त आयोजन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के सुदूरवर्ती एवं जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय गगराहा में शुक्रवार को पोषण अभियान के तहत स्कूली बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता एवं प्राकृतिक लिबास में पोषक झांकी का संयुक्त आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर-जूनियर क्लास के बच्चों के द्वारा उत्साह पूर्ण भागीदारी निभाई गयी। इस माध्यम से पोषण के महत्व को शिक्षकों के द्वारा प्रतिभागी बच्चों के माध्यम से समझाया गया गया।

 

बताया गया कि किन फलों,सब्जियों एवं खाद्य पदार्थों के सेवन से शारीरिक रूप से नुकसान एवं फायदे होते हैं।

स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि आठवीं की बच्चियों के द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभागी के तौर पर भागीदारी निभाई गई।जिसमें विद्यालय के पहली से आठवीं तक के बच्चे उत्साह पूर्ण एवं सक्रिय रूप से शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी एचएम प्रियंका कुमारी के द्वारा किया गया। इस दौरान सह शिक्षिका अनिता कुमारी एवं नुसरत जहां ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।शिक्षिकाओं ने प्रायोगिक तौर पर पोषण के महत्व को खेल-खेल एवं आसान तरीकों में सहज रूप से बच्चों को समझाया। इससे बच्चे काफी उत्साहित दिखे।बाद में प्रतिभागी बच्चों का सम्मान एवं फ़ोटो सेशन कार्यक्रम भी हुआ।