-जिला स्तर पर ओवर ऑल चैंपियन में बन्दरा के बच्चों ने पाया तीसरा स्थान,बेहतर प्रदर्शन को लेकर बच्चों ने फिर से शुरू की प्रैक्टिस
बंदरा। दीपक।
जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के बच्चों ने जिले में ओवरऑल चैंपियन में तीसरा स्थान पाया है। जिससे प्रखंड के बच्चों के साथ शिक्षक भी उत्साहित हैं, लिहाजा चयनित बच्चों के अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश संबंधित शिक्षकों को दिए गए हैं।

बन्दरा बीआरसी में शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने शनिवार को बताया कि दो स्वर्ण, सात रजत, एक कांस्य सहित 10 पदक के साथ बन्दरा प्रखंड के स्कूली छात्र छात्राओं ने जिले भर के सभी 16 प्रखंड क्षेत्रों में ओवरऑल चैंपियन में तीसरा स्थान पाया है। बन्दरा के बच्चों का मुसहरी प्रखंड के बच्चों से फाइनल मुकाबला रहा।चयनित बच्चे प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे, लिहाजा बेहतर प्रदर्शन के लिए संबंधित स्कूल प्रधान एवं शारीरिक शिक्षक को विशेषकर निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शीतलहर की वजह से तत्काल खेल कूद का आयोजन टल गया है।अब जनवरी में प्रमंडल स्तरीय आयोजन होने हैं।वहीं चयनित स्कूली बच्चों ने बताया कि तीसरा स्थान पाकर वे लोग ख़ुश हैं,लेकिन थोरे से निराश भी हैं।और बेहतर प्रदर्शन के लिए आज से उनलोगों ने अपने स्कूल शिक्षक के मार्गदर्शन में फिर से प्रैक्टिस शुरू की है,ताकी प्रमंडल स्तर पर भी उनका चयन हो सके।
















