-हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर धोबगामा का निरीक्षण क्षेत्रिय कार्यक्रम प्रबंधक ने किया
पूसा/समस्तीपुर। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर धोबगामा का निरीक्षण क्षेत्रिय कार्यक्रम प्रबंधक नजमुल होदा के द्वारा किया गया। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर धोबगामा को NQAS प्रमाणीकरण के लिए इंटरनल असेसमेंट किया गया। इंटरनल असेसमेंट के अनुसंशा पर नेशनल लेवल के द्वारा फिर से असेसमेंट किया जाएगा। नजमुल होदा के द्वारा जिस-जिस इंडिकेटर पर कमी थी उसको ठीक करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद फजले रब, प्रखंड लेखपाल एहसान खान, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक मोहम्मद शमीम असगर, राजीव कुमार, पंकज माली, धर्मपाल सिंह, शशिरेश कुमार, सोनम कुमारी, महेश कुमार, एएनएम लक्ष्मी कुमारी, रंजीता कुमारी, आशा फैसिलिटेटर कुमारी सीमा आशा शोभा कुमारी नेहा कुमारी,संजय कुमार, शंभु कुमार और अन्य आशा एवं आंगनबाड़ी सेविका मौजूद रहे।












