-हिदायतुल्लाह खान ने अपने राजनीतिक सफर में चंपारण का नाम रोशन किया: गप्पू राय
-कांग्रेस ने मनाई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मो. हिदायतुल्लाह खान की 19 वीं पुण्यतिथि
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल मोतिहारी में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मोहम्मद हिदायतुल्लाह खान साहब की 19 वी पुण्यतिथि मनाई गई।
उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पूर्वी चम्पारण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ई शशि भूषण राय उर्फ़ गप्पू राय ने स्वर्गीय खान साहब की जीवनी पर प्रकाश ड़ाला।

कहा कि स्वर्गीय हिदायतुल्लाह साहब एक बहुत ही ईमानदार व्यक्ति थे। इन्होने अपने राजनितिक सफर में सभी समाज को साथ लेकर चलने का काम किया और देशभर मे चम्पारण का नाम रौशन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राय के अलावा पप्पू रंजन मिश्र, औसईदुर रहमान खान किरण कुशवाहा, आबिद हुसैन,ब्रजेन्द्र तिवारी, डॉ ज़ियायुल हक़ शमीम आलम सहित अन्य मौजूद थे।












