Advertisement

हथौड़ी: चैती नवरात्र के अवसर पर नरमा में कलश यात्रा सह रामकथा का आयोजन

-चैती नवरात्र के अवसर पर नरमा में कलश यात्रा सह रामकथा का आयोजन

संवाददाता।मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना अंतर्गत नरमा पश्चिम में ब्रह्मम स्थान के प्रांगण में चैत नवरात्र के अवसर पर 501 कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान नरमा मन से जलबोझी के बाद कन्याएं यहां पहुंची। ब्रह्म बाबा के प्रांगण में कलश का स्थापना कराया गया।

ग्रामीणों के द्वारा नवरात्रि को लेकर मां दुर्गा की पूजा -अर्चना की जा रही है। संध्या 6 बजे से ब्रह्म बाबा के प्रांगण में ही रामकथा का आयोजन भी किया गया है। जिसमे अयोध्या से आए श्रीश्री 108 लक्ष्मन दासजी महाराज के द्वारा श्रवण कराया जा रहा है।उन्होनें कथा के दैरान राम के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि मानव कल्याण के लिए एक ही उपाय है। भगवान की कथा हर प्राणी को सुनना चाहिए। मौके समिति के अध्यक्ष नानटुन सिंह, अनिल झा, शशि कुमार सिंह ,अविनाश झा, सूरज सिंह , रविकेशव कुमार , बरोज सिंह, बाल्मिकी कुमार, नितेश कुमार, मकसूदन आदि भी थे।