Advertisement

स्पॉट: शिवशक्ति धाम में शिव विवाहोत्सव में रात भर झूमते रहे भक्त

-शिवशक्ति धाम में शिव विवाहोत्सव में रात भर झूमते रहे भक्त

बंदरा ।दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के शिवशक्ति धाम, बरियारपुर मोहनपुर में धर्मादा कमिटी के तत्वावधान में आयोजित महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव सह संगीत सम्मेलन के 36 वें अधिवेशन में शिव विवाह महोत्सव के बाद रविवार को संगीत सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिथिला की प्रसिद्ध कलाकार वीणा मिश्रा एवं उनकी टीम ने वैवाहिक,पारंपरिक एवं शिवस्तुति गीतों से समां बांध दिया। संगीतमय शिव विवाह प्रसंग में वीणा मिश्रा व उनकी टीम के द्वारा भोलेनाथ, मईया पार्वती, नंदी, नारद मुनि, भूत – प्रेत की झांकी एवं कर्णप्रिय मैथिली, हिंदी, भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर हो गए।

इस दौरान भगवान भोलेनाथ और मईया पार्वती का महाश्रृंगार भी किया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में जिला पार्षद मुकेश ओझा व उनकी पत्नी ने भाग लिया। इस दौरान धर्मादा कमिटी के अध्यक्ष विमल सिंह, उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, नारायण गिरी, रमेश ठाकुर, राघवेंद्र ठाकुर, मुकेश सिंह, संजीव ठाकुर, मुनचुन ठाकुर, अजीत शरण, गोलू गिरी, बैजू झा, अखिलेश गिरी आदि की सक्रिय भूमिका रही।