Advertisement

स्पॉट : मुहर्रम को लेकर हत्था ओपी में शांति-समिति की बैठक,हरवे-हथियारों के प्रदर्शन एवं डीजे प्रयोग पर रोक

-मुहर्रम को लेकर हत्था ओपी में शांति-समिति की बैठक,हरवे-हथियारों के प्रदर्शन एवं डीजे प्रयोग पर रोक

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

हत्था ओपी परिसर में बुधवार की शाम मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी 7 लाइसेंसी जुलूसों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर निर्देशित किया गया।हरवे हथियारों के प्रदर्शन,डीजे बजाने आदि पर कार्यवाई की चेतावनी दी गयी।शांति-शौहार्द के बीच पर्व मनाने को लेकर निर्देशित किए गए। बैठक के दौरान हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मुहर्रम के दौरान क्षेत्र में जुलूस निकालने,विधि-व्यवस्था संधारण, शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए।

सरकार एवं वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश के आलोक में संबंधित लोगों को विभिन्न निर्देशों से अपडेट कराया गया। हुड़दंगियों एवं उपद्रवियों पर खास नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें तथा पोस्ट करने वालों के खिलाफ आवश्यक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अमन-चैन एवं शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को चिन्हित करने एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जनप्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सहयोग करने की अपील की गई है। बैठक के दौरान बंदरा के बीडीओ आमना वसी,सीओ रोहन रंजन सिंह, पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव आदि भी मौजूद थे।इन्होंने भी शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा दलीय एवं सामाजिक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।