Advertisement

स्पॉट : अंतिम सोमवारी को लेकर खगेश्वरनाथ मंदिर में भी उमड़ती रही श्रद्धालुओं की भीड़

-अंतिम सोमवारी को लेकर खगेश्वरनाथ मंदिर में भी उमड़ती रही श्रद्धालुओं की भीड़

बन्दरा। दीपक।

पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवारी के मौके पर प्रखंड के अति प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर,मतलुपुर के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से हीं उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए आने का सिलसिला दिन भर जारी रहा।संध्या में बाबा का भव्य श्रृंगार-पूजन-आरती किया गया। इस मौके पर मंदिर के स्वयं सेवकों के द्वारा श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराकर जलार्पण करवाया गया। सावन,सोमवारी एवं मन्नत उतारने को लेकर मंदिर परिषर में विविध तरह के दर्शन-पूजन,भजन-कीर्तन,शिव स्तुति एवं मुंडन आदि पूजन-संस्कार कराए जाते रहे। इस मौके पर मंदिर परिसर में लगाए गए मेला में भी श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर के उत्तर बन्दरा रोड कट के पास जल जमाव के कारणों से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। मुख्य द्वार से बाहर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगाई गई थी।

ज्ञात हो कि बाबा खगेश्वर नाथ का यह ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर है। जिस कारण से क्षेत्र में श्रद्धालुओं के अटूट श्रद्धा का यह केंद्र बिंदु है। हाल के दिनों में इस मंदिर का नव निर्माण कार्य नेपाल काठमांडू के विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के समरूप शुरू होने के बाद से भी श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ा है। सोमवारी के मौके पर प्रखंड के शिव शक्ति धाम बरियारपुर समेत क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की आवक दर्शन-पूजन के लिए दिनभर बनी रही।