Advertisement

सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी सफलता: गैंगेस्टर विकास झा उर्फ कालिया गिरोह का शार्प शूटर विजय झा गिरफ्तार

-सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी सफलता: गैंगेस्टर विकास झा उर्फ कालिया गिरोह का शार्प शूटर विजय झा गिरफ्तार

सीतामढ़ी। संवाददाता।

जिले की पुनौरा थाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगेस्टर विकास झा उर्फ कालिया गैंग के शार्प शूटर विजय झा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 110 ग्राम चरस बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विजय झा लंबे समय से फरार चल रहा था और कई आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुनौरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गैंग की गतिविधियों और अन्य सदस्यों के ठिकानों को लेकर पूछताछ की जा रही है। विजय झा पर कई जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब विकास झा उर्फ कालिया गैंग के बाकी सक्रिय सदस्यों की तलाश में जुटी है।