-हाथ पंखा झेलकर पढ़ते बच्चों को मिली राहत
-सीएम के स्कूल बंद करने के निर्देश पर बच्चों ने जताई प्रसन्नता
-बोले:यह तो और पहले होनी चाहिए थी
-बहुत परेशानी थी सर
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
लगातार गर्मी के बीच स्कूल आ रहे बच्चों को बुधवार को राहत मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीट वेव की आशंका को देखते हुए 8 जून तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इस बात से क्षेत्र के स्कूली बच्चों को राहत मिली है। उनमें खुशी देखी जा रही है। बुधवार को हाथ पंखा के बीच गर्मी झेलते और पढ़ते हुए बच्चों की तस्वीर भी दिखी। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह आदेश सराहनीय है। हम बच्चों में इससे खुशी है, लेकिन यह आदेश पहले आना चाहिए था। बच्चों ने बताया कि लगातार गर्मी के बीच वे लोग परेशान थे। सुबह सवेरे स्कूल आना तो ठीक था, लेकिन स्कूल में 12 बजे छुट्टी होने के कारण बीच दोपहरी में घर लौटना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के कारणों से वे तथा हमारे कई साथी बीमार पड़ रहे थे। कुछ बच्चों ने छुट्टी बढ़ाने की भी मांग की तो कुछ बच्चों ने तत्कालीन छुट्टी छुट्टी की सराहना की।

चिकित्सा पदाधिकारी बोले:
इधर बन्दरा सीएचसी में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि गर्मी जनित बीमारी के चपेट में क्षेत्र के लोग आ रहे हैं। हिट बेब की आशंका को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है। सीधे तौर पर हीट वेव जनित बीमारी की चपेट में बीमार लोग तो अभी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने नहीं आए हैं,लेकिन गर्मी जनित बीमारी की चपेट में बीमार लोग जरूर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी जनित बुखार, दस्त,कमजोरी, उल्टी आदि जैसी समस्या बच्चे-बूढ़ों और बीमार लोगों को ज्यादा परेशान कर रही है।
बच्चे एवं शिक्षक हुए बीमार:
इधर मिडिल स्कूल करैला में शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि उनके यहां कक्षा चार की छात्रा सुहानी कुमारी क्लास के दौरान गर्मी की वजह से बेहोश हो गई। जिसे घर भेज दिया गया। वहीं स्कूल के तीसरी कक्षा के बच्चों की किताब लाने के क्रम में मिड्ल स्कूल रत्नमनिया के शिक्षक विनय कुमार भी गर्मी से बीमार हो गए।कई अन्य स्कूलों से भी 1-2 बच्चों के बीमार पड़ने की सूचना मिली,हालांकि सामान्य उपचार के बाद बच्चे स्वस्थ्य हो गए।












