-सिमरा ध्वजा मेला में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
बंदरा । दीपक।
प्रखंड के सिमरा महावीर स्थान में शनिवार को विशाल महावीरी ध्वजा रोपण,पूजन सह मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न इलाकों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया की सन 1975 से यहां कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

पिछले 48 सालों से इस कार्यक्रम के भव्यता,आस्था एवं श्रद्धा विश्वास की वजह से इलाके के लोगों की भारी भीड़ इस मेला में उमड़ती है। आयोजन समिति के अशोक महतो,लालबाबू मेहता,धर्मेंद्र मेहता, सतीश कुमार,दिलीप कुमार,सूरज कुमार,अंजनी अकेला,चन्दन कुशवाहा,अवधेश कुमार,गरीबनाथ साह आदि ने बताया कि पिछले 48 साल पहले पहली बार यहां ध्वजा मेला की शुरुआत की गई थी। तब से प्रत्येक साल यह आयोजन यहां किया जाता है। जिसमें इलाके के लोगों की भारी भीड़ जुटती है।यह ध्वजा मेला इलाके में काफी प्रसिद्ध है।











