Advertisement

सिमरा किशनपुरा में संगीतमय रामधुन अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

-रामधुन अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

मुजफ्फरपुर(बिहार)। सम्वाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के सिमरा किशनपुरा शिवमंदिर में कलश यात्रा के साथ रामधुन अष्टयाम महायज्ञ की शुरुआत की गई। इस मौके पर 151 कुंवारी कन्याओं का जत्था गाजे-बाजे के साथ कागजी टोला, सिमरा हाट, हरपुर चौक होते हुए बूढ़ी गंडक नदी के पिलखी घाट पहुंची।

जहां पंडित अभिषेक मिश्रा के मंत्रोच्चार एवं पूजन के बाद जलबोझकर यज्ञ स्थल शिवमंदिर पहुंची।जिसके बाद यज्ञ स्थल पर कलश स्थापन कराया गया। इस दौरान अरबिन्द ठाकुर, अमरेश भंडारी, मंजय महतो,शंकर महतो,प्रमोद महतो,सुरेंद्र पैटी, सुरेश पैटी, गणेश साह,संजय महतो,महेश महतो,राजू साह, राजीव चौधरी, संजीत भंडारी,सुशील कुमार, पवन चौधरी आदि सक्रिय थे।