Advertisement

ससुराल आये युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकता मिला शव

ससुराल आये युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकता मिला शव

-पुलिस कर रही कार्यवाई
-पोस्टमार्टम भेजा गया शव

दीपक। मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना के ग्राम महेशपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया।वह अपने ससुराल आया हुआ था। वह गांव जगदीशपुर ,थाना पूसा(समस्तीपुर) निवासी राजीव कुमार बताया गया है।जिसका यहां घर के बगल में स्थित गाछी में गले में फांसी लगा हुआ और पेड़ से लटका हुआ शव मिला है।हत्था थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि फांसी लगा लेने से मृत्यु हो गया है।

शव को पोस्टमार्टम के एसकेएमसीएच भेजा गया है। संदर्भित मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।घटना के कारणों का स्पष्ट पता अभी नहीं चला है।किसी ने परिजन ने अबतक लिखित शिकायत नहीं की है।