-संविधान हत्या दिवस पर आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय
-लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
मुजफ्फरपुर। शहर के रामदयालु सिंह महाविद्यालय सभागार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित “संविधान हत्या दिवस – कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 51वें वर्ष” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र, संविधान और नागरिक स्वतंत्रताओं पर गंभीर आघात बताते हुए उस दौर को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय था, जिससे देशवासियों को लोकतंत्र की रक्षा के महत्व का संदेश मिलता है।

इस अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संविधान की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा नागरिक अधिकारों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी दोहराया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती और संविधान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी बल दिया












