Advertisement

श्रीरामजन्म भूमि शिल्यानास के उपलक्ष में रामगढ़ में 24 घंटा का मानस पाठ शुरू

बसीर अहमद।कैमूर।
कैमूर रामगढ़ प्रखंड के स्थानीय बाजार में दुर्गा चौक पर स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्री रामजन्म भूमि के शिल्यानास के उपलक्ष्य में 24 घंटा का अखंड मानस पाठ रखा गया।

रामगढ़ के रामभक्तों के द्वारा 501 दिये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।वही रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि पाठ के पूर्णहावती के बाद हवन पूजन एवं प्रभु राम को सवा किंटल लड्डू का भोग लगाकर पूरे नगर में प्रसाद वितरण किया जाएगा और 05 अगस्त को शाम में 1051 दिया जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

उपस्थित रहे रामनवमी शोभा यात्रा के पूर्व अध्यक्ष चंदन गुप्ता,शांति प्रकाश,अनिकेत वर्मा, धीरज सिंह,उज्ज्वल राठौर,शिक्षक मिथलेश राय विनायक चौबे इत्यादि रामभक्त उपस्थित रहे।