Advertisement

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल का बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

-श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल का बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर। बोचहां विधानसभा की विधायक बेबी कुमारी ने सोमवार को अहियापुर मंडल स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आपातकालीन सेवा, दवा वितरण केंद्र, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा चिकित्सकीय सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवा, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं के संबंध में उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।


निरीक्षण में जहां-जहां कमियां पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों एवं अस्पताल प्रशासन को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अव्यवस्था या संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया।