चंपारण की खबर::
-श्रद्धांजलि सभा सह सम्मान समारोह आयोजित
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित डुमरिया पंचायत के रमपुरवा गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व पंडित रामाश्रय मिश्रा के समाजसेवी पुत्र पंडित जनार्दन मिश्रा की ब्रेन स्ट्रोक बीमारी से हुए निधन को लेकर श्रद्धांजलि सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा के दौरान ब्रह्म भोज में शामिल लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कल्याणपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक सचिंद्र कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र किशोर मिश्रा, समस्तीपुर रेल मंडल के एईएन सत्येन्द्र मिश्रा, समाजसेवी पप्पू मिश्रा, स्वामी दीपक कुमार चतुर्वेदी, समाजसेवी पत्रकार राजन द्विवेदी सहित सैकड़ों लोगों ने पंडित जनार्दन मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जबकि आगत अतिथियों का स्वागत अशोक मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, रूपेश मिश्रा, कुणाल मिश्रा, छोटू मिश्रा, नेहाल मिश्रा ने करते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्व विधायक सचिंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंडित जनार्दन मिश्रा जी क्रांतिकारी सह स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामाश्रय मिश्रा के पुत्र थे। वे रेलवे में अपनी सेवा देते हुए समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाते रहे। उनकी कृतियों को भुलाया नहीं जा सकता।












