-महाशिवरात्रि पर शिवधुन नाम अष्टयाम से भक्तिमय हुआ माहौल
बंदरा ।सम्वाददाता।
प्रखंड के शिवशक्ति धाम बरियारपुर, मोहनपुर में धर्मादा कमिटी के तत्वावधान में आयोजित महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव के 36 वें अधिवेशन में शुक्रवार को शिवधुन नाम अष्टयाम की शुरुआत हुई। पंडित सत्येन्द्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश पूजन एवं विधिवत पूजा संपन्न करवाई। शिवधून नाम अष्टयाम से शिवशक्ति धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया।

विदित हो की धर्मादा कमिटी के तत्वावधान में एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से विगत 35 वर्षों से महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव एवं संगीत सम्मेलन शिवशक्ति धाम में होता आ रहा है। यह महोत्सव का 36 वां अधिवेशन है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पियर थाने की पुलिस यज्ञ स्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम की जानकारी ली। यज्ञ को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी रविन्द्र गिरी, कमिटी के उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, नारायण गिरी, रमेश ठाकुर, मुनचुन ठाकुर, अजीत शरण गोलू गिरी, हरिओम झा, कुन्दन झा, अखिलेश गिरी अहम भूमिका निभा रहें हैं।














