Advertisement

शिवदाहा में ट्रांसफार्मर से चोरी:कीमती सामान निकाल ले गए चोर

-शिवदाहा में ट्रांसफार्मर से चोरी:कीमती सामान निकाल ले गए चोर

दीपक कुमार। गायघाट

मुज़फ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदहा तिरसठ गांव में बीती देर रात चोरों ने एक सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर बंद हालत में था, इसके बावजूद चोरों ने उसे खोलकर अंदर के महत्वपूर्ण पुर्जे निकाल लिए।


जानकारी के अनुसार शिवदहा पुरवारी टोले में लगा ट्रांसफार्मर चोरों ने देर रात खोल दिया और उसमें से कीमती सामान निकालकर फरार हो गए। जब ग्रामीण पहुंचे तो ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ और चोरी की जानकारी सामने आई। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और भय का माहौल है। इधर बिजली विभाग के जेई ललित कुमार यादव ने बताया कि जानकारी नहीं थी। अब मिली है । जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।