Advertisement

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर झरिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

–शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर झरिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

झरिया – सतीश कुमार। धनबाद जिला के झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के बैनर तले झरिया प्रखंड के डिगवाडीह स्थित मदन राम के आवासीय कार्यालय में शहीद-ए-आजम Bhagat Singh का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता सपन बनर्जी, आदित्य नारायण, गौतम हरि, मनीष कुमार, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद इस्लाम, बलाई सिंह, अनवर अंसारी, इम्तियाज शाह, महेंद्र कुमार, लाल बाबू साव, महफूज आलम, तुलसी शाहिद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।