-व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि करता है तुलसी का पौधा, जानिए इससे होने वाले चमत्कारी लाभ
नई दिल्ली। सम्वाददाता।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। देवी-देवताओं के साथ-साथ रोजाना तुलसी पूजन का भी विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरा-भरा तुलसी का पौधा व्यक्ति के लिए सौभाग्य के द्वार खोल देता है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी के पौधे से होने वाले चमत्कारी लाभ।
तुलसी का धार्मिक महत्व :
तुलसी भगवान विष्णु को बहुत-ही प्रिय मानी गई है। तुलसी के बिना विष्णु जी का भोग अधूरा माना जाता है। यही कारण है कि भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल जरूरी रूप से शामिल किए जाते हैं। साथ ही तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना गया है। ऐसे में जो साधक प्रतिदिन तुलसी में जल चढ़ाता है (रविवार और एकादशी तिथि को छोड़कर) उसके घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

औषधीय गुण (Benefits of Tulsi):
तुलसी के पौधे में तमाम औषधीय गुण पाए जाते हैं। तुलसी की पत्तों से लेकर जड़ और बीज तक सभी गुणों से भरे पड़े हैं। यह कई बीमारियों के लिए रामबाण हैं। ऐसे में यदि आप तुलसी को तांबे के बर्तन में पानी भरकर उसमें तुलसी डालकर रखते हैं, तो इससे पानी शुद्ध हो जाता है और इसे पीने से कई तरह के शारीरिक लाभ मिलते हैं।
साथ ही तुलसी के पत्तों में कीटाणुओं को खत्म करने की क्षमता भी पाई जाती है। वहीं, अगर आप तुलसी के पत्तों का रोजाना सेवन करते हैं तो इससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं। इतना ही नहीं, इसका स्पर्श व इससे होकर आने वाली हवा बहुत सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है।
वास्तु के अनुसार महत्व (Tulsi Vastu Niyam)
वास्तु शास्त्र के अनुसार भी तुलसी का विशेष महत्व। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि यदि तुलसी को घर की सही दिशा में रखा जाए तो यह व्यक्ति की सुख-समृद्धि में वृद्धि करती है। ऐसे में तुलसी के पौधे को रखने के लिए घर का ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसे कुबेर की दिशा भी माना जाता है, इसलिए इस दिशा में पौधा रखने से व्यक्ति के धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु संबंधित दोष भी दूर हो जाते हैं।














