-Nh 22 पर ट्रक की ठोकर से एक की मौत एक जख्मी
वैशाली / सुधांशु।
हाजीपुर- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 के गोरौल थाना अंतर्गत महमदपुर दरिया गांव के निकट मंगलवार की देर रात्रि सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
वहीं दूसरा व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया गया है कि सितामढी से पटना जा रही एक पिकअप गाड़ी जिस पर तख्ता लदा हुआ था वह महमदपुर दरिया गांव के निकट पंचर हो गया था। गाड़ी खड़ी कर चालक टायर बदल रहा था और चालक का दुसरा साथी पिक अप के पिछे बैठा था उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिछे से जोरदार धक्का मार दिया, जिसके कारण पिकअप चालक के साथी की मौत वहीं पर हो गया। वहीं पिकअप चालक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया है। सूचना मिलते ही रात्रि गस्ती कर रहे अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार एवं शिवम कुमारी घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी चालक को राजकीय अस्पताल गोरौल में भर्ती कराया। वही मृतक के शव को पोस्मार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया।

पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान सितामढी जिले के सितामढी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रामानुज साह का 27 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार के रुप में किया गया है। सुरज कुमार की शादी 3 वर्ष पुर्व हुआ था। मृतक को 2 वर्ष का एक पुत्र एवं 3 माह की एक पुत्री भी है।
वहीं जख्मी चालक कि पहचान सितामढी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मोहनपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव बताया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक एवं खलासी गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा।
















