-स्कूलों ने दीक्षांत समारोह व अविभाक- छात्रों की बैठक
वैशाली / सुधांशु
अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल मे दीक्षांत समारोह सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक के समक्ष बच्चों को प्रगति पत्र दिया गया । परिणाम प्राप्त कर बच्चे प्रफुल्लित थे । कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा गीत संगीत, लघु नाटक ,भाषण आदि की प्रस्तुती की गई। वर्ग में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल के साथ-साथ पुरस्कार भी प्रदान किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की काफी सक्रिय भागीदारी निभा रही । इस कार्यक्रम में बीआरपी श्री शिव शंकर पंडित, विद्यालय के एच एम देवानंद राय, पूर्व एच एम विनय कुमार राय ,एस एन त्यागी,मदन गोपाल पांडे, पूनम कुमारी, रीता गुप्ता, मारुति कुमार सिंह ने भाग लिया ।

वहीं कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डीएन राय धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।बेलबर घाट हाई स्कुल मे भी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कुल के एच एम डॉ अरविन्द शरण कई अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभात तारा मे भी अविभाक छात्र गोष्टी का आयोजन की गयी। स्कुल के निर्देशक शुभनाथ कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन किया।












