-ट्रेन से गिरकर युवक घायल, सीतामढ़ी का रहने बाला है युवक
वैशाली / सुधांशु।
हाजीपुर-मजफ्फरपुर रेलखंड के रेलवे स्टेशन गोरौल एवं भगवानपुर के बीच रविवार को रेलवे गुमटी संख्या 26 के निकट सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है । घटना सुबह 5.25 बजे की है।जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरो ने उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। बताया गया है कि सीतामढ़ी जिले के सैराही थाना अंतर्गत चिड़यां गांव निवासी लक्ष्मण महतो का 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार अपने घर से फुला भसाने के लिये लीच्छवी एक्सप्रेस सोनपुर तक जय रहा था। वहा से वहा से वह पहलेजा घाट उसे जाना था।

इसी बीच अचानक वह थाना क्षेत्र के खजौल बाजीतपुर गांव के निकट ट्रेन से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। सुवह होने के कारण आसपास के लोगो ने उसे देखा और तत्काल इसकी सुचना गोरौल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने दलबल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुचकर जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया और घायल युवक के बताये पता पर इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दिया।मिली जानकारी के अनुसार उसके परिजन हाजीपुर पहुंच गये है। गोरौल के चिकित्स्कों ने बताया की उसके सर और पीठ मे ज़ख्म है और उसे बेहतर ईलाज की जरूरत थी। इसीलिए उसे रेफर किया गया।
















