Advertisement

लायन्स क्लब ने छात्रावास के छात्रों के बीच सिरक व खाद्यान्न का किया वितरण

-लायन्स क्लब ने छात्रावास के छात्रों के बीच सिरक व खाद्यान्न का किया वितरण

जनकपुरधाम | मिश्री लाल मधुकर।

कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए लायन्स क्लब जनकपुरधाम, लायन्स क्लब जनकपुरधाम (गार्गी) तथा लियो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मानवीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनकपुरधाम के रत्न सागर तट स्थित जनजाति जनक छात्रावास के छात्रों के बीच सिरक एवं खाद्यान्न का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन केशव भंडारी ने कहा कि लायन्स क्लब विश्वभर में स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा राहत सहित विभिन्न मानवीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना लायन्स क्लब की सेवा भावना का परिचायक है।
इस अवसर पर लायन डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी लायन इंद्र बहादुर कार्की, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर सुभाष बहादुर कार्की, लायन्स क्लब जनकपुरधाम के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार साह, लायन्स क्लब जनकपुरधाम (गार्गी) की अध्यक्ष सुजाता साह सहित जनकपुरधाम के विभिन्न लायन्स एवं लियो क्लबों के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष तथा कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को ठंड से राहत मिलने पर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।