Advertisement

लापरवाही : बन्दरा में गर्मी पूर्व नहीं हुई मरम्मती,हांफ रहे चापाकल

 

-बन्दरा में गर्मी पूर्व नहीं हुई मरम्मती,हांफ रहे चापाकल

-गर्मी तेज होने के साथ पेयजल की समस्या बढ़ी
-खराब या बन्द चापाकलों पर से निराश लौट रहे प्यासे लोग

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

जिला प्रशासन ने गर्मी से पूर्व क्षेत्र के सभी चापाकलों की मरम्मती करने के भले ही निर्देश दिए थे, लेकिन यह धरातल पर नहीं उतर सका है।क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि पीएचडी विभाग के अभियंताओं तथा चापाकल मरम्मती दल के लोगों के नंबरों पर बातचीत संभव नहीं हो पा रही है।उचित रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में खराब चापाकल यूं ही पड़े हुए हैं।

वहीं पीएचडी विभाग के जेई राजकिशोर यादव ने सोमवार को बताया कि प्रखंड में कुल 1200 से ज्यादा चापाकल हैं। जिसमें 299 चापाकल बंद या खराब होने की सूचना मिली है। जिसमें 45 चापाकल के मरम्मती अब तक की गई है। जिसमें निजी एवं सार्वजनिक चापाकल शामिल है। उन्होंने बताया कि इसमें निजी चापाकल की संख्या ज्यादा है। जेई का दावा है कि दो से तीन चापाकल प्रत्येक दिन बन रहे हैं। कभी-कभी एक चापाकल बनाने में भी दिन भर का समय लग जा रहा है।