Advertisement

रामायणकालीन कपलेश्वर महादेव मंदिर से निकला भव्य कलश यात्रा

-रामायणकालीन कपलेश्वर महादेव मंदिर से निकला भव्य कलश यात्रा।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

रामायण कालीन कपलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजा बाजा के साथ निकली इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।कलश यात्रा कपलेश्वर युवा क्लब के अध्यक्ष जेसीज मनोज कुमार साह के नेतृत्व में निकाला गया।

कलश यात्रा में मधेश प्रदेश के वन तथा पर्यटन मंत्री सुनीता यादव , स्थानीय सांसद जूली महासेठ, पूर्व मेयर लाल किशोर साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ, उपाध्यक्ष आंसू प्रसाद साह,वरीय उपाध्यक्ष मनीष रमन सिंह, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साह, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के संघ के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह हीरा,जानकी मां बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साह , स्थानीय शाखाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल थे। गंगा सागर सरोवर से कलश में जल भर कर नगर परिक्रमा करते हुए कपालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।रास्ते में कलश यात्रा को नगरवासियों ने फूल अक्षत से स्वागत किया।हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा बाताबरण गुंजायमान था।