-रामनवमी के मौके पर महिला मंडली द्वारा जगदम्बा स्थान पर अष्टयाम यज्ञ
वैशाली / सुधांशु।
रामनवमी को लेकर जगह जगह भव्य जुलुस निकली गयी।वही हरशेर गावँ स्थित माँ जगदम्बा स्थान पर महिला मंडली द्वारा 24 घण्टे का अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया।यज्ञ में बज रहे “गौरी शंकर सीताराम,काली दुर्गे राधे श्याम” के सुमधुर ध्वनि से सारा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इस यज्ञ की खास बात यह रही कि केवल महिलाओं की टोली ने मिलकर अष्टयाम यज्ञ का संकल्प लिया और ढोलक ,झाल, करतल सहित अन्य बाध्य यंत्रो को भी स्वयं बजाया।महिलाओं की टोली द्वारा किये जा रहे कीर्तन को देख लोग भव विभोर जो गये। मंडली में मीरा देवी, गायत्री देवी, माला देवी,सुनैना देवी, मालती देवी,रिंकू देवी सहित अन्य महिलाये शामिल थी।

वही अष्टयाम में आचार्य संजय शास्त्री,मंतोष कुमार, उमाकांत पांडेय,जितेंद्र पांडेय,दशरथ पांडेय,रमेश पांडेय, रविन्द्र पांडेय सहित अन्य लोग सहयोग में लगे हुय थे।











