Advertisement

राखी का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से रात 9 बजकर 07 मिनट तक

-राखी का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से रात 9 बजकर 07 मिनट तक

संवाददाता। पटना।

आज भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक कहते हैं कि
इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। ऐसी मान्यता है जब भी भद्रा होती है तो इस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है। राखी हमेशा भद्राकाल के बीत जाने के बाद ही बांधी जाती है। तिरहुत विद्वत परिषद के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने कहा कि राखी का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 31 मिनट से रात 9 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। ऐसे में मुहूर्त के अनुसार भाई को राखी बांधें।


भाई की कलाई पर राखी हमेशा सही विधि से बांधनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले एक थाली में रोली चावल, मिठाई और राखी रख लें। फिर भाई को तिलक लगाएं। इसके बाद भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधें, और मिठाई खिलाएं। फिर शाम को भगवान शिव की पूजा करें। ऐसा करने पर जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।