-Breaking: रतवारा-ढोली घाट पुल निर्माण के समर्थन में उतरे जनवादी संघर्ष मोर्चा, एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने किया आंदोलन को समर्थन
बंदरा/मुजफ्फरपुर। दीपक तिवारी।
बूढ़ी गंडक नदी पर रतवारा-ढोली घाट के बीच वर्षों से लंबित उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। शनिवार को जनवादी संघर्ष मोर्चा के संरक्षक एवं बिहार विधान परिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी और जिला प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक अपनी पूरी जिला इकाई के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे और अनशनरत ग्रामीणों को समर्थन दिया।

एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लाखों की आबादी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रही है, और पुल निर्माण न होने के कारण यह इलाका विकास से अब तक वंचित रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन और उग्र होगा।
वहीं, जनवादी संघर्ष मोर्चा के जिला प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक ने कहा कि यह निर्णायक लड़ाई है और मोर्चा के सभी साथी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। जब तक पुल निर्माण की घोषणा नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
#रतवारा_ढोली_पुल #बूढ़ी_गंडक_संघर्ष #जनवादी_संग्राम #MLC_बंशीधर_ब्रजवासी #अनशन_आंदोलन #मुजफ्फरपुर_समाचार








