Advertisement

मोतिहारी: सड़क दुर्घटना में बीपीएससी शिक्षिका की दर्दनाक मौत

मोतिहारी: सड़क दुर्घटना में बीपीएससी शिक्षिका की दर्दनाक मौत

मोतिहारी। राजेपुर थाना क्षेत्र के झिटकहियां बाजार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूएमएस भुवालीडीह की शिक्षिका शशि कुमारी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षिका गया जिला की रहने वाली थीं और विद्यालय से छुट्टी के बाद स्कूटी से अपने डेरा लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया शुरू की। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शिक्षिका के पति को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

#सड़क_दुर्घटना #मोतिहारी #BPSC_शिक्षिका #दर्दनाक_हादसा #ट्रैक्टर_दुर्घटना #पुलिस_जांच