मोतिहारी। राजन द्विवेदी
– मोतिहारी में दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
– जिला स्तरीय एथलेटिक्स में चयनित प्रतिभागी स्टेट खेलने जाएंगे पूर्णिया
मोतिहारी एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। जिसमें जिले के कुल पच्चीस टीमों के 400 खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी विभिन्न खेल प्रतियोगिता में सुनिश्चित की है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोतिहारी एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण, डीडीसी समीर सौरभ, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, सदर एसडीओ अनुपम श्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि विगत वर्ष मोतिहारी एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल बारह मेडल विभिन्न खेलों में हासिल किया था।

वहीं इस वर्ष 2024 में इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। जिनसे पिछले वर्ष की तुलना में डबल मेडल आने की संभावना है। आज के इस प्रतियोगिता में मोतिहारी एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि डीडीसी मोतिहारी ने इस प्रकार के प्रतियोगिता के आयोजन को सराहा।
















