Advertisement

मुन्नी बैंगरी संकुल में वार्षिक मूल्यांकन शुरू, 24 मार्च तक चलेगा कॉपी जांच कार्य

–मुन्नी बैंगरी संकुल में वार्षिक मूल्यांकन शुरू, 24 मार्च तक चलेगा कॉपी जांच कार्य

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।
प्रखण्ड के संकुल संसाधन केंद्र, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, मुन्नी बैंगरी में वार्षिक मूल्यांकन-2026 के तहत उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो गया है। यह प्रक्रिया 24 मार्च तक जारी रहेगी।
संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से कुल 18 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति यहां की गई है।


उन्होंने बताया कि संकुल क्षेत्र में कुल 1490 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनकी परीक्षाएं हाल ही में संपन्न हुई थीं। अब निर्धारित समयसीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
इस मूल्यांकन कार्य की निगरानी पर्यवेक्षक नवनीत कुमार एवं गंगा प्रसाद राय कर रहे हैं, जबकि संकुल संचालन की जिम्मेदारी मानवेन्द्र नाथ के पास है।