-मुझे पद से हटाने के लिए ‘भारत खेला’ शुरू—मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव का गंभीर आरोप
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
नेकपा–एमाले से जुड़े मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव ने एक बड़ा राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें पदच्युत करने के लिए “भारत खेला” शुरू कर दिया गया है। मध्यरात्रि में एक होटल में आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री यादव ने सीधे तौर पर भारत पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि “भारतीय बाणिज्य महादूतावास, वीरगंज इस पूरे घटनाक्रम में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।”
मुख्यमंत्री का दावा है कि भारतीय बाणिज्य महादूतावास लगातार मधेशी दलों को उकसाने और उन्हें सरकार गिराने के लिए तैयार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मधेशी नेताओं और महादूतावास के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, जिसका उद्देश्य उन्हें पद से हटाना है।

सरोज कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि बाहरी दखल से सरकार अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनका कहना है कि “वे इस मिशन में सफल नहीं होंगे।” मुख्यमंत्री के इन आरोपों ने मधेश की राजनीति और नेपाल–भारत संबंधों में एक नई हलचल पैदा कर दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान आने वाले दिनों में एक बड़े विवाद का केंद्र बन सकता है।














