-200साल बाद लौटेगी पटसारा ठाकुरबाड़ी की रौनक
-विशेष लाइट डेकोशन एवं दिपोत्सव से जगमग होगी परिसर
-ध्वजारोहण भी होगा
-होंगे अखंड अष्टयाम एवं भंडारे का आयोजन
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के मठ-मंदिरों में भी रौनक बढ़ गई है। तकरीबन 200 साल पुरानी प्रखंड के पटसारा श्री राम मंदिर ठाकुरबारी एवं श्री कृष्ण मंदिर ठाकुरबारी दोनों की रौनक लौट रही है। मंदिर में 22 जनवरी को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।ग्रामीणों में उत्साह है। युवाओं में विशेष उत्साह देख जा रहे हैं। घर-घर लोगों में धार्मिक आयोजन को लेकर अलग उत्साह-उमंग का संचार है।पटसारा ठाकुरबाड़ी में पैक्सध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने बताया कि यह दोनों ठाकुरबारी तकरीबन 200 साल पुरानी है। धीरे-धीरे यह वीरान होती चली गई, लेकिन अयोध्या में भगवान श्री राम के मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर यहां भी एकबार फिर से लोगों में एक नए एवं अत्यंत उत्साह का दौर चल रहा है। लोगों के उत्साह एवं उमंग के बीच करीबन 200 साल पुरानी दोनों ठाकुरबारी की रौनक भी लौटने लगी है। 22 जनवरी को यहां विशेष संध्या आरती का आयोजन होगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। गांव में घर-घर और हर पोल पर श्री राम के ध्वजा लगाए एवं लहराए जाएंगे।इसकी शुरुआत कल से अभियान के तौर पर शुरू हो जाएगी। ठाकुरबारी परिषर एवं मंदिर पर विशेष लाइट डेकोरेशन लगाए जाएंगे एवं दिपोत्सव मनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पटसारा गांव में तीन हनुमान मंदिर हैं।एक काली माता मंदिर है। सभी में 24 घण्टे का अखंड श्रीराम नाम अष्टयाम महायज्ञ एवं भंडारे का विशेष आयोजन किया जाएगा।ग्रामीणों के सहयोग से सभी जगह पर यह आयोजन कराया जा रहा है। ग्रामीणों में मंगल उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में विशेष पूजन को लेकर यहां भी रौनक बढ़ गई है। ठाकुर बाड़ी में रंजीत कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार, संतोष कुमार उर्फ बखेड़ी, बिट्टू कुमार मिश्रा,ठाकुर कौशल किशोर आदि लोगों ने बताया कि इस विशेष दिन और क्षण का उन लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लोग भी इसका इंतजार कर रहे हैं और विशेष आयोजन को लेकर सभी ग्रामीणों का सहयोग भी मिल रहा है।














