-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 1ली से चौथी कक्षा के बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का रिजल्ट घोषित
-अभिभावकों के साथ हुई बैठक
-प्रगति पत्र भी बांटे गए
-प्रवेशोत्सव भी मनाए गए
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को भी 1ली से चौथी कक्षा के बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्र का वितरण भी किया गया। इस मौके पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।जिसमें परिणाम की घोषणा और प्रगति पत्र का वितरण एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गगराहा में प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया कि उनके यहां प्रवेशोत्सव एवं परीक्षाफल प्रकाशन के साथ छात्र-प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी हुए। बेसिक स्कूल हत्था में प्रधानाध्यापक सत्यमुकेश ने कहा कि इस दौरान विद्यालय के बच्चों के माता-पिता को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुलाया गया था। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। बेसिक स्कूल पियर में संगीत शिक्षक अरविंद पोद्दार की अध्यक्षता एवं सीमा कुमारी के संचालन में कार्यक्रम हुए।उत्कृष्ट प्रतिभागी को सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन चंदन कुमार ने की।उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घोसरामा में एचएम अविनाश आनंद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विविध गतिविधियां आयोजित की गई।

प्राथमिक विद्यालय घोसरामा पोखर में छठ पूजा की बाल झांकी आकर्षण का केंद्र रही।मध्य विद्यालय जरंगी के कार्यक्रम में बीईओ प्रेमलता सिन्हा ने प्रगति पत्र का वितरण बच्चों में किया।

मध्यविद्यालय सखौरा,केवट्सा,हरपुर,बेसिक स्कूल घोसरामा,मिड्ल स्कूल पिरापुर,पिरापुर चक, सहित विभिन्न विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रिजल्ट प्रकाशन आदि किये गए।बच्चों का प्रगति पत्रक वितरण किया गया और उत्कृष्ट रिजल्ट लाने वाले बच्चों को इस मौके पर सम्मानित भी किया गया।












