-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 1ली से चौथी कक्षा के बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का रिजल्ट घोषित
-अभिभावकों के साथ हुई बैठक
-प्रगति पत्र भी बांटे गए
-प्रवेशोत्सव भी मनाए गए
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को 1ली से चौथी कक्षा के बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्र का वितरण भी किया गया। इस मौके पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।जिसमें परिणाम की घोषणा और प्रगति पत्र का वितरण एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया। प्राथमिक विद्यालय मुन्नी मुसहर में प्रधानाध्यापक बिनोद चौधरी, बालिका मध्य विद्यालय चांदपुरा में प्रधानाध्यापक मणिमाला समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस दौरान विद्यालय के बच्चों के माता-पिता को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुलाया गया था। उनका बैठक भी किया गया और उनके बीच परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। बच्चों का प्रगति पत्रक वितरण किया गया और उत्कृष्ट रिजल्ट लाने वाले बच्चों को इस मौके पर सम्मानित भी किया गया। प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बदलती इस व्यवस्था को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों सहित उनके माता-पिता में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

बन्दरा बीईओ प्रेमलता सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहले से चौथी कक्षा के बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रगति पत्र बांटे गए। सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम होने की वजह से अभिभावकों की संगोष्ठी भी आयोजित की गई।इन गतिविधियों से जुड़ी हुई रिपोर्ट भी स्कूलों के द्वारा दिए विभागीय स्तरों पर उपलब्ध कराई गई है।












