Advertisement

मुजफ्फरपुर में कलश स्थापना के साथ चैती दुर्गापूजा शुरू

-मुजफ्फरपुर में कलश स्थापना के साथ चैती दुर्गापूजा शुरू

संवाददाता। पटना/मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी हिस्से में बन्दरा एवं गायघाट प्रखण्ड के बॉर्डर स्थल पर स्थित प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर, नूनफारा में चैत नवरात्रा के अवसर पर कलश स्थापन पूजा के साथ हीं बुधवार को चैती नवरात्रा पूजा की शुरुआत हो गयी। यहां प्रत्येक साल चैती दुर्गा पूजा आयोजित की जाती है।वहीं इसी पंचायत क्षेत्र के बरियारपुर शिवशक्ति धाम स्थित माता पार्वती मंदिर में भी कलश स्थापन के साथ नवरात्र पूजन की शुरुआत कराई गई है।

 

नूनफारा मंदिर प्रांगण में 11कलश में जलबोझी के बाद स्थापन कराया गया। आचार्य अवधेश झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की शुरुआत कराई। मंदिर कमिटी के मदन ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी जनसहयोग से बाबा लक्ष्मीनारायण मंदिर नूनफारा में चैत नवरात्रा के अवसर पर पूजा सह मेला का आयोजन किया गया है।इस दौरान पंकज ठाकुर, सुनिल ठाकुर, रत्नेश झा,उपनेश ठाकुर,हरेराम झा,जूगेश ठाकुर, कृष्ण कुमार,ब्रजमोहन,विनय ठाकुर आदि भी थे।