-बाबा खगेश्वरनाथ दरबार इलेक्ट्रिक बल्बों से जगमगाया,अखंड संगीतमय अष्टयाम महायज्ञ की हुई शुरुआत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
अयोध्या में प्रभू रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर क्षेत्र में अतिप्राचीन बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मन्दिर मतलूपुर में रविवार को 24 घण्टे का संगीतमय अखण्ड श्रीरामधुन अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया ।जहां राम भक्त श्रद्धालुओं एवं रामायण प्रेमियों का आना जारी है।अखण्ड राम धुन में लोग भागीदारी निभा रहे हैं।

इससे पहले श्रीराम नाम के जयघोष के साथ बाबा मंदिर के पास ध्वजारोहण किया गया। यहां आयोजन दल के ललन त्रिवेदी,वैद्यनाथ पाठक आदि ने बताया कि रामधुन के समापन के उपरांत प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अतिउत्साहित लोगों ने बाबा दरबार को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया है।कल संध्या बाबा के भव्य श्रृंगार और दिपोत्सव कार्यक्रम की भी तैयारी है।














