-उन्मुखी कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित
-एईएस-जेई को लेकर जिम्मेवारी तय
-किया गया निर्देशित
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक ।
प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलेटरों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एईएस-जेई उन्मुखी कार्यक्रम हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान सभी वर्करों को आवश्यक टास्क दिए गए। उनके जिम्मेवारी तय की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में यह बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान विभागीय विभिन्न पदों के अधिकारी भी मौजूद थे।

















