-बन्दरा में 85 से ज्यादा उम्र के हैं 467 वोटर तो दिव्यांग वोटरों की संख्या है 286
-असक्षम वोटरों के सत्यापन की कार्यवाई जारी
-विभिन्न मतदान केंद्रों पर ऐसे वोटर को किया गया है चिन्हित
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में 85 से ज्यादा उम्र के वोटरों की कुल संख्या प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर 467 है। वही इनमें विभिन्न कोटि के दिव्यांगों की संख्या 286 है। दोनों मिलाकर कुल 753 ऐसे वोटर हैं। प्रखण्ड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार वैसे वोटर जो मतदान केंद्र पर जाने में असक्षम है। उन वोटरों को घर पर मतदान कराने की प्रक्रिया कराई जानी है। इसको लेकर सम्बंधित बीएलओ को आवश्यक प्रपत्र(12डी) के माध्यम से इन मतदाताओं के सत्यापन करने को लेकर निर्देशित किया गया है। इसके बाद संबंधित वरीय पदाधिकारी के द्वारा इनका अंतिम सत्यापन किया जाना है।

इसके उपरांत विभिन्न कारणों से मतदान केंद्रों पर जाने में असक्षम मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान अबकी बार कराए जाने की प्रक्रिया की जानी है। इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। निर्वाचन आयोग के नियमानुसार प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के द्वारा इस आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












