Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा में भाकपा माले का 56 वां स्थापना दिवस मनाया

-भाकपा माले का 56 वां स्थापना दिवस मनाया

-सिमरा एवं नूनफ़ारा में कार्यक्रम आयोजित
-झंडोतोलन किया।

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक।

प्रखंड के सिमरा पंचायत एवं नुनफारा पंचायत में सोमवार को भाकपा माले का56 वां स्थापना दिवस मनाया। सर्वप्रथम कॉमरेड सुरेश भंडारी ने झंडोतोलन किया। इसके बाद तमाम शहीदों के याद करते हुए पांच मिनट का मौन धारण किया ।इसके बाद उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के स्थापना के उदेश्यों के बारे में विस्तार से बताया। भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामबली मेहता ने कहा कि वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव का दौर है।

इस समय में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना के उदेश्यों को पूरा करने के लिए लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार को केंद्र से बेदखल करना होगा। मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव रामबली मेहता , संजय कुमार दास, चंद्रकला देवी, अजीत कुमार, महेश महतो, सत्रुधन महतो, चिंता कुमारी, सुनीता कुमारी, मोनी कुमारी, सु्कुल महतो, रामचंद्र दास, आरती देवी, सकुंतला देवी, आदि भी थे।