Advertisement

मुजफ्फरपुर: दक्ष क्लास के बच्चों की परीक्षा में प्रश्नों को देखकर ‘गुरु-शिष्य’ रहे परेशान

-दक्ष क्लास के बच्चों की परीक्षा में प्रश्नों को देखकर ‘गुरु-शिष्य’ रहे परेशान

-सरकारी स्कूलों में आयोजित हुई मूल्यांकन परीक्षा
-कुल 25 प्रश्नों के प्रश्नपत्र में दो प्रश्नों ने उलझाया

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में तीसरी से आठवीं कक्षा के कमजोर बच्चों के लिए संचालित दक्ष क्लास के बच्चों की परीक्षा मंगलवार स्कूलों में आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को दिए गए प्रश्न पत्र में त्रुटियां भी सामने आई। विभिन्न स्कूलों के अभिजीत कुमार,संजय कुमार आदि शिक्षकों ने बताया कि गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों को मिलाकर टोटल 25 प्रश्न बच्चों से परीक्षा प्रश्नपत्र में पूछे गए थे। जिसमें तीसरी- चौथी कक्षा के बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई प्रश्न पत्र में क्रम संख्या 21 में पूछी गई प्रश्न गलत था। इसमें अंग्रेजी के प्रश्न में ‘e’ अक्षर चिन्हित करने को कहा गया था। जबकि इसी प्रश्न के हिंदी में ‘P’ अक्षर को चिन्हित करने को कहा गया था। लिहाजा प्रश्न के उत्तर भरने को लेकर कई बच्चे संशय में पड़ गए। प्रश्न को देखकर शिक्षक-शिक्षिका भी पसोपेश में थे।

इसी तरीके से पांचवी एवं छठी के बच्चों के प्रश्न पत्र में हिंदी में प्रश्न संख्या 11 में फरवरी माह के कैलेंडर के आधार पर सप्ताह के दिनों के नाम अंकित थे। जिसमें सप्ताह के 7 दिनों के बजाय मात्र 6 दिन अंकित थे। इसमें मंगलवार अंकित नहीं था। लिहाजा इस प्रश्न को लेकर भी बच्चे संशय में पड़ गए। इस प्रश्न को लेकर शिक्षक भी पशोपेश में दिखे।विभिन्न स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि चूंकि प्रश्न पत्र विभाग से एवं वरीय अधिकारियों के द्वारा स्कूलों को उपलब्ध कराया गया है। इसलिए इस विषय में वे कुछ भी नहीं बता सकते, लेकिन इन दोनों प्रश्नों को देखकर बच्चे तो क्या वे लोग भी पसोपेश में हैं। ऐसे में परीक्षार्थी बच्चों के द्वारा जो उत्तर अंकित किए जाएंगे। उसके मूल्यांकन का सही आधार क्या होगा। यह फैसला करना वीक्षकों के लिए मुश्किल होगा।शिक्षक ने बताया कि चूंकि स्कूल के कमजोर बच्चों के लिए दक्ष क्लास चलाए जाते हैं और दक्ष क्लास के बच्चों के प्रश्न पत्र में इस तरह का टफ प्रश्न रहने से कमजोर बच्चों का पशोपेश में पड़ना लाजमी है।