Advertisement

मुजफ्फरपुर : गायघाट में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

 

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस समारोह पूर्वक गायघाट प्रखंड के कर्पूरी भवन परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायघाट प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामपुकार सहनी व संचालन मिनापुर के रामपूजन सहनी ने किया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अमर शहीद जुब्बा सहनी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस समय में अंग्रेज के द्वारा भारतीय पर अत्याचार कर रहा था उस समय उन्होंने अंग्रेजों से लरने का काम किया था। कार्यकर्ताओं ने जुब्बा सहनी के तस्वीर पर फूल माला और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं,कर्पूरी ठाकुर जी के भी मूर्ति पर फूल माला और पुष्प अर्पित किया गया।इस मौके पर वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता सहनी,जिला अध्यक्ष महावीर सहनी,जिला उपाध्यक्ष मनोज सहनी,दीपक सहनी,महिला जिला अध्यक्ष्य संगीता सहनी, आईटी सेल जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार सहनी,हरेंद्र सहनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।