Advertisement

मुजफ्फरपुर : अंचल स्तरीय राजस्व एवं विधि व्यव्स्था समन्वय समिति की प्रथम बैठक बन्दरा में आयोजित

दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।

जिलाधिकारी के पत्र के निदेशानुसार अंचल स्तरीय राजस्व एवं विधि व्यव्स्था समन्वय समिति की प्रथम बैठक सुश्री जुली कुमारी, वरीय प्रभारी पदाधिकारी ,बन्दरा की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में आयोजित की गई । जिस में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा लोकहित में किए जाने वाले सभी कार्यों जैसे दाखिल खारिज, परिमार्जन, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, अतिक्रमण वाद, सीमांकन , भूमि विवाद, जनता दरबार इत्यादि कार्यों की समीक्षा की गई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी ने WPU के लिए चिन्हित जमीन को सीमांकन और नापी करने की बात बताई, ताकि WPU का निर्माण पंचायतों में ससमय किया जा सके। अंचल की विधि वयवस्था को शांति पूर्ण बनाय रखने के लिए पीयर थाना एवं हथा ओपी की सहभागिता और समन्वय को थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में ,समन्वय समिति की बैठक में अनुपस्थित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के संदर्भ में उनसे संबंधित विभागों को सूचित करने के भी निर्देश दिए गए।