Advertisement

मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का लिया जायजा

-मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का लिया जायजा

-खिलाड़ियों से की मुलाकात और बढ़ाया उत्साह

पटना/बेगूसराय | दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड स्थित यमुना भगत स्टेडियम में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, चंडीगढ़, मिजोरम, मेघालय, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश और हरियाणा की महिला टीमों के बीच हुए फुटबॉल मुकाबले का अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर खिलाड़ियों और दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया, वहीं दर्शकों और खिलाड़ियों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं ‘खेलो इंडिया’ किट भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस विशेष अवसर पर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया, जो राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।