-मिट्टी, गोबर के दियों से इस दिवाली घर रौशन हो और स्वस्थ रहे हमारा पर्यावरण… रमा सिन्हा
धनबाद ।दिलीप।
आरोग्य भारती धनबाद ग्रामीण महिला आयाम की बैठक दिनांक 19/10/2022 को काली पहाड़ी उत्तर पंचायत मैथन काली मंदिर के प्रांगण में आयोजन किया गया। आरोग्य भारती धनबाद महानगर की सचिव श्री मति नीतू सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में आरोग्य भारती के नियमानुसार भगवान धनवंतरी के पूजन के उपरांत स्तवन का पाठ किया गया ।नीतू जी ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बहनें बढ़ चढ़कर काम करें और स्वस्थ ग्राम का निर्माण करें।

मुख्य रूप से महिला आयाम प्रांत प्रमुख श्रीमति रमा सिन्हा ने ग्रामीण महिला आयाम संयोजक तथा सचिव की घोषणा की।श्रीमती शीला नारायण को महिला आयाम धनबाद ग्रामीण प्रमुख तथा सुश्री विनीता यादव जी को सचिव बनाया गया। उनको शुभकामनाएं देते हुए श्री मति सिन्हा ने विस्तार से निरोग रहना और परिवार तथा ग्राम को निरोग रखना के बात बताई। ग्रामीण बहनों को आरोग्य भारती में शामिल होने की बधाई देते हुए बताया कि महिलाओं के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी होती है।














